Passphrase Converter
पासफ्रेज बनाओ
पासफ्रेज क्या होता है? passphrase meaning in hindi
जिस तरह से आप पासवर्ड में अलग अलग लेटर, स्पेशल कैरिक्टर, आकड़ें इनका इस्तेमाल करते जैसे ^yhTQ;Aq.2NJWDx5bj* ये। और पासफ्रेज में आप किसी भी वाक्य को इसी तरह कैरिक्टर, लेटर की मदद से बना सकते है। जैसे haar kar jitne wale ko bajigar kahte hai इस वाक्य का पासफ्रेज बनाने पर ये HAAr$2KaR$3JItNe$1WAlE$5Ko$9bAjIGAR$8kAHTe$5hAI ऐसा दिखेगा। ये मैंने इसी टूल की मदद से बनाया है। इसे अगर हैकर क्रैक करने जाएगा तो सदिया बीत जाएंगी।
पासफ्रेज पासवर्ड से भी ज्यादा सुरक्षित और आसान माने जाते है। क्योंकि इन्हे याद करना काफी आसान होता है। बस एक शर्त होती है इसमे वो ये की आप इसमे जिन भी शब्दों का इस्तेमाल करेंगे उनका एक दूसरे से कोई भी संबंध नहीं होना चाहिए।
ऊपर दिए गए टूल की मदद से आप किसी भी वाक्य को पासफ्रेज मे रूपांतरित कर सकते है। अगर आपको रिजल्ट पसंद नहीं आता तो नीचे दिए गए सूची के अनुसार खुद से पासफ्रेज बना सकते है।
- बड़ी बात वाक्य में जिन भी शब्दों का इस्तेमाल होगा उनका आपसे कोई भी संबंध नहीं होना चाहिए।
- आप पासफ्रेज बनाने के लिए बड़ी फिल्मों के नाम, गानों के बोल, पुस्तक मे से कोई भी वाक्य और फिल्मों के डायलॉग इनका भी इस्तेमाल कर सकते है।
- अब ऐसे वाक्य को पासफ्रेज मे बदलने के लिए आप एक पैटर्न का इस्तेमाल कर सकते है।
- जैसे आप हर शब्द का पहला अक्षर कैपिटल रख सकते है या फिर कुछ अक्षर बाद आप कैपिटल लेटर का इस्तेमाल कर सकते जैसे हर ५ वा अक्षर आप कैपिटल रख सखते है।
- खाली स्पेस की जगह आप एक स्पेशल कैरिक्टर का इस्तेमाल कर सकते है।
- शुरुवात में या आखिर मे स्पेशल कैरिक्टर के साथ आप आकड़ों का भी इस्तेमाल कर सकते है।